द पब्लिकेट, इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में तीन आरोपी है जिसमें से एक नाबालिग है। खास बात यह कि इस चोरी के गिरोह में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरीश जिनवाल का भतीजा मोहित जिनवाल भी शामिल है जो आपराधिक प्रवर्ती का है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों से 14 लाख की तीरा बाइक और स्कूटर जप्त की है।
पुलिस ने अनुसार इलाके में भ्रमण के दौरान बीमा आफिस के परिसर में आरोपी बुलेट बाइक पर बैठा था जो संदिग्ध लगा। शंका होने पर उससे पूछताछ कर बाइक नंबर चेक किया तो वह फर्जी निकला। जिसके बाद पुलिस ने उसर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने आरोपी मोहित पिता संतोष जीनवाल (23) निवासी पंचम की फेल और प्रशांत पिता गौरी शंकर मरमट (18) बताए। इसपर पुलिस ने नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को पकड़कर सकती की तो पता चला कि आरोपी पहले रेकी करते थे फिर मौका देख नए वाहनों की चोरी कर सुनसान इलाके में रख देते थे। लोगों को शक न हो इसलिए पलासिया मस्जिद के पास, राजकुमार ब्रिज के नीचे, निगम मार्केट में रख देते थे।
अपराधी है भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा
बताया जा रहा है चोरी में पकड़ाया आरोपी मोहित जिनवाल भाजपा से संत कबीरदास मंडल से उपाध्यक्ष हरीश जिनवाल का भतीजा है। हरीश विधायक महेंद्र हार्डिया का खास है जिसके बलबूते पर मोहित अपराध को अंजाम देता है। कुछ माह पहले मोहित ने इलाके में नशे के रोकथाम करने वाले के घर जाकर चाकूबाजी कर धमकियां दी थी।

