द पब्लिकेट, इंदौर। एमडी ड्रग्स के नेटवर्क ने शहरभर के क्लब कल्चर की पोल खोलकर रख दी है। ड्रग तस्कर से लेकर युवतियों तक ने खुलेआम अपना नेटवर्क क्लब में बिछाए रखा था लेकिन किसी को कानो कान रमूच नहीं हुई। कनाडिया पुलिस ने पिछले हफ्ते अबान शकील को पकड़ा था उसका एक वीडियो भो सामने आया है जिसके बाद पुलिस को क्लब-पब जाने वाले युवाओं से जानकारी लेकर जांच करना चाहिए। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अबान के साथ कायनात खान नाम की युवती दिख रही है। बताया जा रहा है यही युवती भी इस कांड में शामिल है। 

31 दिसंबर की रात आबन शकील नोच क्लब में कायनात खान के साथ पार्टी कर रहा था। वायरल वीडियो में कायनात उसके साथ डांस करती दिख रही है। बताया जा रहा है युवती कायनात शहर में क्लब-पब जाकर युवकों को ट्रैप करती थी। यही युवको से बात कर उन्हें पहले फ्री में ड्रग्स का शौक करवाती थी। बाद में आदि होने पर युवक उसका ग्राहक बन जाता था। युवती हाई-प्रोफाइल और रईसज़ादों को फंसाने के लिए हुस्न का जाल बिछाकर फंसाती थी। पुलिस मामले में जांच बारीकी से कर एमडी ड्रग्स में शामिल हुए लोगों को परते खंगाल रही है। 

हाई प्रोफाइल लोगों से मिलकर लोगों को बुभाती थी कायनात 

सूत्रों ने बताया कायनात खान करीब छह महीने से सक्रिय थी। कायनात ने विजय नगर और लसूड़िया इलाके में क्लब-पब को अपना निशाना बना लिया था। इसने एक युवक से उसका पैसा देख बात शुरू की थी जिसके बाद वह आए दिन उसे मिलने के लिए बुलाती थी। अधिकांश कायनात नोच, रेवोलुशन क्लब जाती थी। अपने हुस्न के जादू से कायनात से क्लब मालिकों से भी समर्क साध रखा था। 

एमडी ड्रग्स केस में जैन आंटी की एंट्री ! : फार्म हाउस पार्टियों से पब तक फैला नेटवर्क, हिंदू युवतियों का शोषण करते थे मुस्लिम तस्कर

हाई-प्रोफाइल पार्टियों के पीछे एमडी ड्रग्स का काला सच : एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया इवेंट संचालक बाबा, मुंबई और रतलाम की युवतियां के पास मिली ड्रग्स

पबों में ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़ : भोपाल का बिल्डर धराया, पैडलर के तार दो थानों के पुलिसकर्मियों से जुड़े होने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *