द पब्लिकेट, इंदौर। फीनिक्स मॉल के कर्मचारियों ने अपने दोस्तों के साथ षड्यंत्र रचकर कैश कलेक्शन के कर्मचारी के साथ आठ लाख रुपए की लूट करवाई थी। कनाड़िया थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों को तलाश कर गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि मॉल की एक युवती और दो युवक भी इस लूट में सहयोगी थे। अपने शौक पूरे करने और जुआं खेलने के लिए एक महीने से कैश कलेक्शन के कर्मचारी को लूटने की प्लानिंग कर रहे थे।
कनाड़िया पुलिस ने बताया 10 जून को अचपल ओड़ 35 निवासी ग्राम मंडलायदा, सांवेर ने शिकायत करवाई थी कि उनके साथ दिनदहाड़े लूट हो गई। बीचोली मर्दाना का ब्रिज चढ़ते समय समाने से अचानक बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचपल के पास बाइक लगाई और बैग छीनकर भाग निकले जिसमें डेली कलेक्शन के आठ लाख दस हजार रखे थे। घटना के बाद पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी खंगालकर तीन बदमाशों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उनको फीनिक्स मॉल के तीन कर्मचारियों ने अचपल ओड़ की लोकेशन दी थी। सुबह जब अचपल कैश लेकर मॉल से निकला तब मॉल के कर्मचारियों ने बाहर खड़े बदमाशों को व्हाट्सएप कॉल कर जानकारी दे दी थी। इनकी जानकारी के बाद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 लाख 20 हजार रुपये, आईफोन, मोटर साइकिल और रैंकी में इस्तेमाल होने वाली एक्टिवा जप्त की है। वहीं, दो अन्य आरोपी वैभव पिता उदय नासिकर निवासी देवास और प्रकाश पिता सिताराम मावी निवासी छोटी खजरानी की तलाश चल रही है।
यह हुए गिरफ्तार
आरोपी पियुष उर्फ प्रिस पिता प्रकाश बिल्लोरे 22 निवासी नया बसेरा छोटी खजरानी और विकास उर्फ दऊ पिता गोविद पिपलदे निवासी स्कीम नंबर 134 को गिरफ्तार किया। पीयूष और विकास में ही फरियादी पर झपट्टा मारकर बैग चाइना था। पूछताछ में इन्होंने ही फीनिक्स के कर्मचारियों के नाम लिए थे।
आरोपी राज पंवार पिता अशोक पंवार 22 छोटी खजरानी को गिरफ्तार किया। फिनिक्स मॉल में हागेन डाज़ आइसक्रीम पार्लर का कर्मचारी है। इसी ने लोकेशन दी थी।
आरोपी ज्ञानेन्दु पिता सुनील शर्मा 24 निवासी न्यू मुखर्जी नगर देवास को गिरफ्तार किया। यह रैपिडो चालक है। बदमाशों को मिनट तो मिनट की जानकारी दे रहा था।
आरोपी गुनगुन पिता नवीन सिरोहिया 22 निवासी सुखलिया को गिरफ्तार किया। फिनिक्स मॉल में कोको कार्ट कंपनी में नौकरी करती है। इसी ने लूट का प्लान बनाया था।