द पब्लिकेट, इंदौर। हीरा नगर इलाके में शुक्रवार शाम हुई चाकूबाजी में घायल युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
हीरा नगर थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया 500 रुपए लेने की बात पर विवाद हुआ था। शुक्रवार की शाम इलाके में आरोपी पीयूष हाड़ा और उसके साथी उज्ज्वल ने अनुराग चौहान को अकेला देख उसपर चाकूओं से वार कर दिए थे। अनुराग की जांघ में चाकू लगने से गहरी चोट आई थी। उसे एक व्यक्ति घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचाया था। अनुराग को पेर में गंभीर रूप से चाकू लगे थे। मामले में पुलिस ने देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया था। लेकिन शनिवार की रात घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अनुराग के परिजन में बताया वह 22 साल का था। वह रिक्शा चलाता था और उसके पिता रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में काम करते है और परिवार में दो बड़ी बहनें है। बताया जा रहा है जिन आरोपियों ने अनुराग पर हमला किया था वह नशे के आदी है। वहीं, अनुराग पर भी अपराध दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture