द पब्लिकेट,भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देश मे कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं है। भोपाल के बोट क्लब में मंगलवार सुबह तिरंगा जल यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय,राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के साथ कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। बड़े तलब परर हर तरफ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री यादव ने भोपाल के बड़े तालाब के बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत लेक प्रिन्सेस क्रूज पर झंडे को अपने हाथों से लहराया, साथ ही तिरंगे रंग के गुब्बारे भी उड़ाये और पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीत “यह देश है वीर जवानों का” गाया। यात्रा के लिए क्रूज को राष्ट्रीय ध्वज और संग बिरंगी रोशनी से सजाय गया।

तिरंगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जल यात्रा को हरी झंडी दे कर नावों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा बड़े तालाब पर पर एक बाद तिरंगा झंडा लगाने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे सभी को देशभक्ती की प्रेरणा मिलेगी और यह तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक होगा।

मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट से तलब मे तिरंगे के साथ परेड की। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही बड़े तलब के बोट क्लब पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी अपने हाथों मे तिरंगा लिए इस कार्यक्रम मे मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture