भव्य द्विवेदी, इंदौर। क्रिस्मस और न्यू ईयर नस्दीक आते ही शहर में पार्टियों का दौर भी शुरू हो गया। इसी के चलते शहर के गांधी नगर इलाके स्थित एजीएम फार्म पर शनिवार देर रात तक प्री क्रिस्मस पार्टी चली, लेकिन पुलिस और आबकारी इससे अंजान रहा। देर रात तक चली इस पार्टी में जमकर शराबखोरी हुई, यहां तक की युवाओं ने पार्टी में गांजे का सेवन भी खूब किया। यहां तक की डीजे संचालक भी प्ले करते समय हुक्का का सेवन करता नजर आया।

यह क्रिस्मस पार्टी जितेश ( प्रिंस ) वरलानी ने जिंगल बैलर्स नाम से करवाई थी, जिसमें प्रिंस ने सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से इनविटेशन दिया था। पार्टी संचालक ने इनविटेशन के पोस्टर में सिर्फ ईवेंट का नाम और डीजे का नाम ही दिया था। इसी के साथ पार्टी में एंट्री के लिए संचालक ने हर व्यक्ति से 2500 रूपए लिए थे। पार्टी में आने वाले सभी लोग अपनी खुद की शराब की बोतल लेकर आए थे। बताया जा रहा है कि पार्टी की भनक पुलिस को लग गई थी इसलिए संचालक ने पार्टी खराब न होने के डर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शनिवार के दिन पार्टी कैंसल का स्टेटस डाला था। साथ ही, संचालक ने सिर्फ उन्हीं लोगों को लोकेशन बताई थी जिन्होंने पहले पार्टी की बुकिंग की थी। पार्टी के मामले में ऑर्गनाइज़र ने कहा कि पार्टी प्राइवेट थी, पार्टी में हुक्का भी नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture