• देह व्यापार के लिप्त है आरोपित महिला

द पब्लिकेट, इंदौर। नाबालिग लड़की को गुजरात के जामनगर में बेचने का मामला सामने आया है। इस घटन तो अंजाम देने वाले दंपति और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मानव तस्करी, अपहरण और रेप के मामले में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है आरोपी महिला पहले से देह व्यापार के मामलों में भी लिप्त रही है। 

चन्दन नगर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने आरोपी आएशा उर्फ कोमल पति आदिल उर्फ गोलू पठान, मोहम्मद आदिल उर्फ गोलू पठान, जीवन, विमला, धर्मेंद्र, प्रकाश, निवासी जामनगर और रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया 5 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह घर के बाहर काम से निकली थी। तब उसे आएशा उर्फ कोमल और उसका पति गोलू पठान मिले। पीड़िता आएशा को पहले से जानती थी, इसलिए बात करने लगी। उसने कहा कि बेटमा में काम है। साथ में चल घूमकर आ जाएंगे। इसपर पीड़िता घर पर बिना कुछ बताए उनके साथ बाइक से चली गई और राजमोहल्ला पहुंची। वहां पर ‘खराब’ चाय की दुकान के यहां पर एक कार में विमला, धर्मेन्द्र, रवि और अन्य लोग बैठे मिले। विमला ने कहा कार में बैठ जाओ घूमकर आते हैं। पहले पीड़िता ने मना किया, लेकिन आएशा ने भरोसा दिलाया कि कुछ देर में आ जाएंगे। इसके बार कार नंबर (MP 09 WE 9265) से गुजरात के जामनगर ले गए। यहां दूसरे दिन सुबह पहुंचे। 

वहां पहुंच कर जब आएशा से पूछा तो कहने लगी कि काम है, इसलिए यहां पर लेकर आए हैं। वहां पर प्रकाश नाम के लड़के से मिलवाया। इसके बाद मुझे छोड़कर बाकी लोग वापस निकल गए। प्रकाश ने कहा कि वह उसकी पत्नी है। उसने आएशा और अन्य लोगों से उसे खरीदा है। प्रकाश ने यहां नाबालिग से कई बार रेप किया। 9 नवंबर की रात पीड़िता घर से पैदल निकल गई। जैसे-तैसे राजकोट तक पहुंची। यहां से अहमदाबाद की ट्रेन मिली। 11 नवंबर को इंदौर पहुंची और अपनी मां से मिलकर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि वह डर गई थी, इसलिए दो दिन तक मामले में शिकायत नहीं की।

आएशा ने साढ़े चार लाख रुपए में प्रकाश से सौदा किया था। उसने जामनगर में लड़की देने की बात कही थी। इसके बाद यहां से नाबालिग को लेकर गए थे। इसमें जीवन को कार से लड़की को छोड़ने के बदले 50 हजार देने की बात तय हुई थी। विमला के पति की द्वारकापुरी इलाके में कुछ साल पहले हत्या हो चुकी है। धर्मेंद्र और रवि उसके दोस्त है। आएशा के संपर्क में विमला थी आएशा पर छत्रीपुरा सदर बाजार सहित अन्य थानों में पहले से देह व्यापार के मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture