द पब्लिकेट, इंदौर। साकेत के एक व्यापारी को बातों में उलझा कर लड़की ने एक लाख रूपए वसूल लिए। इस घटनाक्रम में लड़की के साथ दो अन्य युवक भी शामिल थे। कनाड़िया पुलिस ने अवैध वसूली के मामले में दो युवक और एक युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पीड़ित शुभम कालरा ने बताया कल शाम करीब 6 बजे संचार नगर पर था। इतने में उसके पास एक लड़की रोते-रोते आई और कहने लगी की मेरे बेटे की तबियत खराब है उसे दवाई देने जाना है, मेरी मदद कर दो। शुभम ने लड़की के हाथ में दवाई देखी तो उसने विश्वास कर लिया। उसने लड़की की मदद करने के नाते उसे गाड़ी में बिठा लिया। लड़की शुभम को संगम नगर स्थित एक गार्डन के सामने लेकर गई। बोली की उसका बच्चा यही मकान में है। लड़की के साथ शुभम भी गाड़ी से उतर कर कमरे में गया। कुछ देर बाद दो युवक आए और शुभम को दुष्कर्म के केस में फसाने की धमकी देने लगे। लड़की ने शुभम के गले में चाकू रख कर रुपयों की डिमांड की। शुभम डर गया और उसने तुरंत आरोपियों को 10 हजार रूपए ऑनलाइन और एक लाख रूपए नगद करवाए। जिसे लेकर आरोपी भाग निकले। घटना के बाद शुभम ने तुरंत थाने पहुंच कर रिर्पोट दर्ज करवाई। बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपित युवती ki पहचान कर ली है। वह पहले भी एसी वारदातों को अंजाम दे चुकी है।