पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
- दिल्ली में ली अंतिम सांस, बीते कुछ समय से थे अस्वस्थ
द पब्लिकेट, दिल्ली। दिल्ली से इस समय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर बड़ी दुःखद खबर आ रही हैं। उन्होने दिल्ली एम्स में गुरुवार देर शाम 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली, वे बीते कुछ समय से वहा उपचाररत थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए प्रयास किए, लेकीन वे उन्हें बचा नहीं पाए। मनमोहन सिंह नरसिम्हा राव सरकार में देश के वित्त मंत्री भी रहे और उनके इस कार्यकाल में देश में अर्थ व्यवस्था के लिए किए गए कार्यों को काफ़ी सराहा जाता रहा हैं। उनकी वित्तीय नीतियों को लेकर देश के अर्थ शास्त्रियों में वे खासे लोकप्रिय थे। मनमोहन सिंह 26 सितंबर 1932 में पाकिस्तान के गह में जन्में थे। वे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व नरेंद्र मोदी के बाद चौथे सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।