द पब्लिकेट, इंदौर। तनिष्क ज्वैलरी स्टोर के गार्ड ने कर्मचारी पर गोली चला दी। उसके उल्टे हाथ पर गोली लगी है। भँवरकुआ पुलिस ने आरोपी गार्ड प्रमोद पांडे को गिरफ़्तार कर लिया है।
भंवरकुआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया सपना संगीता इलाके के तनिष्क ज्वेलरी स्टोर पर रात में आरोपित गार्ड प्रमोद पांडे (56) ने गेट से निकल रहे कर्मचारी संजय जगताप (49) को उल्टे हाथ पर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया है। मामले में गार्ड प्रमोद को गिरफ्तार कर उसकी बंदूक जप्त की है। उसके खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कर्मचारी संजय ने कल गार्ड प्रमोद को ड्यूटी ने दौरान सोता हुआ देख उसका फोटो खींच लिया था। इसपर आज दोनों के बीच बहस हो गई। उसी दौरान प्रमोद ने अपनी बंदूक से संजय पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई थी। गोली चलने के कारण स्टोर के लोहे के दरवाजे में छेद हो गया है।