देर रात कैसे गुलजार हो रहे क्लब–पब ?

इंदौर। कलेक्टर के आदेश पर शहर में पिछले कुछ महीनों क्लब–पब पर पुलिस व आबकारी नजर है। वह देर रात तक चलने वाले शराबियों के ठियो पर कार्यवाई भी कर रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह फिर शांत हो गई, जिसके चलते अब फिर क्लब–पब में देर रात तक संचालित होना शुरू हो गए। द पब्लिकेट के पास विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित द पियानो प्रोजेक्ट का एक विडिओ सामनेआया है जिसमें साफ नजर आ रहा है की क्लब बंद होने के बाद भी बार काउंटर पर युवक–युवतियों को शराब परोसी जा रही है।

विजय नगर स्थित अपोलो प्रीमियर बिल्डिंग के टॉप फ़्लोर पर द पियानो प्रोजेक्ट क्लब स्थित है। यहां पर रविवार की देर रात 12:15 तक युवक–युवतियों को शराब परोसी जा रही थी। क्लब में उक्त समय तकरिबन 50 से ज़्यादा युवक–युवतियां मौजूद थे जो की बारकाउंटर से शराब ले रहे थे। द पब्लिकेट के पाठक ने क्लब का विडिओ शेयर कर बताया की पिछले कुछ समय से इस क्लब में एसा चलरहा है। इस विषय में पहले भी अधिकारियों को शिकायत भी की गई लेकिन कार्यवाई नहीं हुई। इस क्लब में अधिकतर नाबालिगयुवक–युवतियों की एंट्री होती है ओर नशे का सेवन भी होता है, पुलिस व आबकारी को इसपर कड़ी कार्यवाई करनी चाहिए। सूत्रों ने यहभी बताया की सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी क्लब में मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *