द पब्लिकेट, इंदौर। डमरू उस्ताद चौराहे पर आज एक वेटर की निर्मम हत्या हो गई। पड़ोस के रहने वाले युवक ने वेटर विनोद राठौर को धक्का देकर गिराया और चाकुओं से 18 वार कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी प्रमोद साईं यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया पुरानी कलाली के पास मृतक विनोद पिता शिवनारायण राठौर (35) निवासी अर्जुन सिंह गोहर नगर का आरोपी प्रमोद उर्फ अजय उर्फ साईं पिता जगप्रसाद यादव (29) निवासी भागीरथपुरा से शराब के नशे में कहासूनी हो गई थी। इसपर आरोपी प्रमोद ने विनोद का चाकू छुड़ाकर उसपर चाकुओं से वार किए। घटना के समय दोनों नशे में धुत थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने पहले विनोद को धक्का देकर गिराया और उसको चाकुओं से गोद डाला। फिर उसका गला रेता और भाग निकला। हत्या की सूचना पर परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद को अस्पताल पहुंचाया लेकिन खून अधिक बहने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी प्रमोद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

वेटर था मृतक विनोद
विनोद बस स्टैंड पर बने गुरु कृपा होटल में वेटर था। उसके घर में भाई और मां है। पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।