द पब्लिकेट, दिल्ली। महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के खिलाफ राजस्थान की युवती द्वारा रेप के आरोप लगाने के बाद युवती और उसके भाई पर हमले की खबर समाने आई है। मामले में दिल्ली पुलिस ने गुर्गे पल्लव को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान की युवती ने श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के खिलाफ बलात्कार का गंभीर आरोप लगाते हुए राजस्थान के दिल्ली पुलिस को मेल किया था। युवती ने खुद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पीड़िता से मिलने पहुंची थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस फ्लाइट से युवती को राजस्थान से दिल्ली लेकर पहुंची थी तब युवती को फ्लाइट में पीछे की सीट पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति पर शंका हुई। युवती ने पुलिस को बताया लेकिन शक के आधार पर किसी को गिरफ्तार करना मुश्किल था। रात में जब पीड़िता दिल्ली में अपने भाई के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंची तो उसे वही व्यक्ति दिखा जो फ्लाइट में उसके पीछे बैठा था। व्यक्ति पीड़िता और उसका वीडियो बना रहा था। पीड़िता और उसके भाई ने जैसे ही उसपर शंका जाहिर कि तो व्यक्ति ने गालियां देते हुए हमले का प्रयास किया और भागने लगा। पीड़िता और भाई ने तुरंत उसका पीछा किया तो व्यक्ति इलाके के पीछे बनी एक चॉल में जा घुसा। लोगों ने आवाज सुनकर उसे घेरा लेकिन तभी पीड़िता के भाई ने उसे बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया।
उत्तम स्वामी का खास गुर्गा है पल्लव
बताया जा रहा है हिरासत में आए व्यक्ति का नाम पल्लव है जो मूल रूप सीआर राजस्थान का रहने वाला है। पल्लव ही राजस्थान में बना उत्तम स्वामी का प्रोटोकॉल और बाक़ी व्यवस्था संभालता है।

आपको बता दें, राजस्थान की युवती ने उत्तम स्वामी के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था जिसमें बताया गया था कि…
मैं (पीड़िता) अपने लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा का औपचारिक अनुरोध करने के लिए यह पत्र लिख रही हूं। मुझे उत्तम स्वामी (आरोपी) द्वारा गंभीर यौन अपराध (बलात्कार) का शिकार बनाया गया है। मैं भारतीय न्याय संहिता (BNS)/भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत औपचारिक शिकायत दर्ज कराने वाली हूं।
आरोपी स्वयंभू आध्यात्मिक व्यक्ति है, जिसका काफी प्रभाव और बड़ा अनुयायी वर्ग है। उसे हाल ही में मेरे द्वारा कानूनी कार्रवाई करने के इरादे की जानकारी मिल गई है। तब से मुझे एफआईआर दर्ज होने से रोकने और चुप कराने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष धमकियां दी जा रही हैं।
आरोपी के “गॉडमैन” जैसे प्रभाव के कारण गवाहों को प्रभावित करने, शारीरिक डराने-धमकाने और सबूत नष्ट करने का गंभीर खतरा है। आरोपी के पास मेरे आवागमन पर नजर रखने के संसाधन हैं, जिससे मैं अत्यंत असुरक्षित महसूस कर रही हूं। साथ ही, मीडिया में खबरें आने और आरोपी को मेरी पहचान पता चलने के कारण मेरी सुरक्षा खतरे में है।
आरोपी ने धर्म और आस्था के नाम पर मुझे बहला-फुसलाकर कई स्थानों पर मेरे साथ बलात्कार किया है। बलात्कार के अतिरिक्त उस पर धोखाधड़ी, छल और आपराधिक विश्वासघात के भी आरोप हैं।
मैं निवेदन करती हूं कि मेरे वर्तमान निवास पर 24×7 पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। कृपया मेरी पहचान और वर्तमान स्थान को गोपनीय रखा जाए। हमें आपके कार्यालय की प्रतिबद्धता पर विश्वास है और आशा है कि भय के कारण न्याय बाधित नहीं होने दिया जाएगा।


