द पब्लिकेट, इंदौर। सोनम ने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या हत्यारों के माध्यम से करवाई थी। मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश की गाजीपुर बॉर्डर से सोनम को हिरासत में लिया है। वहीं, सुपारी देने वाले हत्यारों की लोकेशन मध्य प्रदेश निकली है। उनको भी गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उसी की पत्नी ने करवाई थी। कल देर रात पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर में पुलिस के सामने सरेंडर किया है। मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस को जानकारी दी है। इंदौर पुलिस सोनम की गिरफ्तारी के लिए पहुंच रही है। सोनम ने जिन तीन हत्यारों को सुपारी दी थी उनको भी पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 

राजा के भाई विपिन में बताया की देर रात सोनम ने गाजीपुर के एक ढाबे से कॉल कर बताया था की वह जिंदा है, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस उसे हिरासत में लेकर साथ ले जा रही है। तब शक हुआ था की पुलिस ने हिरासत में क्यों लिया। 

आपको बता दें, दो दिन पहले सोहरा के गाइड ने खुलासा किया था कि सोनम और राजा के साथ चार अन्य लोग दिखे थे। राजा के साथ चारों आगे चल रहे थे। पत्नी सोनम उनके पीछे चल रही थी। पुलिस ने इस एंगल से जांच कर हत्या और सोनम के लापता होने का खुलासा किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture