द पब्लिकेट, ओंकारेश्वर। बारा ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह के नियम कायदे तोड़कर एसडीएम अपने परिवारजन के साथ शयन काल की गुप्त आरती के समय 45 मिनट तक रुके थे। द पब्लिकेट ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी जिसके बाद शनिवार को भाजपा नेता ने मध्यपप्रदेश के सीएम मोहन यादव ऑफिस से संपर्क कर मंदिर में हो रही अनियमिताओं की जानकारी देकर एसडीएम के खिलाफ कारवाई की मांग की जिसपर उन्होंने एक्शन लेने का आश्वासन दिया।
भाजपा सनी यादव ने बताया यह घटना उनके सामने हुई। वीडियो उनके परिचित ने बनाया था जब एसडीएम सहित उनके परिवारजन गर्भगृह से बाहर निकल रहे थे। सनी का कहना है कि एसडीएम ने अपने पद का फायदा उठाकर सैकड़ों सालों से चल रहे नियमों को तोड़ा है। मंदिर के गर्भगृह में आरती के समय प्रवेश करना प्रतिबंध है उसके बावजूद एसडीएम पंकज अंदर कैसे गए ? ओर तो ओर गर्भगृह में 45 मिनट तक परिवार के साथ बैठे रहे, उस समय बाहर सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन का इंतेजार कर रहे थे।
दूसरी बात गर्भगृह में जाने के नियम होते है जिसमें आपको धोती कुर्ता जैसे साधारण वस्त्र पहनकर जाना होता है लेकिन एसडीएम भगवान से बड़े हो गए। एसडीएम पेंट शर्ट और बेल्ट पहनकर गर्भगृह में घुसे जो की एक अधिकारी होने के नाते सही नहीं है। सनी यादव ने मामले की शिकायत सीएम ऑफिस में की है जिन्होंने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
सीसीटीवी भी थे बंद
सनी यादव ने बताया इस मामले को लेकर यह भी जानकारी लगी है कि जब एसडीएम पंकज वर्मा गर्भगृह में थे तब मंदिर के सारे सीसीटीवी बंद थे।

