द पब्लिकेट, इंदौर। घर की छत पर गांजे का पेड़ उगाकर दो भाइयों ने तस्करी शुरू कर दी। तस्करों ने ग्राहकों को भी गांजा लेने के लिए घर के बाहर बुलाना शुरू कर दिया। और उस पेड़ से गांजा निकालकर छत पर गांजा-शराब पार्टी शुरू कर दी। रहवासियों ने अप्पति ली तो धमकाने लगे लेकिन कल दोनों भाइयों ने इलाके की एक महिला को पिट दिया जिसके बाद रहवासियों ने खुलकर दोनों भाई राहुल और रोहित सोनी निवासी प्रहलाद नगर की शिकायत छत्रीपुरा थाने में की है। गांजा तस्करी का वीडियो द पब्लिकेट के हाथ लगा है।
गांजा तस्करी का एक मामला द पब्लिकेट के हाथ लगा है। इसमें राहुल और रोहित पिता मनोज सोनी निवासी प्रहलाद नगर ने मिलकर खुलेआम गांजा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। कल छतरीपुरा थाना क्षेत्र स्थित बियाबानी इलाके में आरोपी राहुल और रोहित पिता मनोज सोनी ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार कल सुबह महिला घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। उस समय दोनों भाई बाइक से आए महिला के घर से सामने गाड़ी लगाने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। बीच बचाव में बहू राजश्री शिवहरे आई तो उसे भी पीटा और भाग निकले। इसके बाद पीड़ित महिला के साथ रहवासी भी थाने पहुंचे और मारपीट की रिपोर्ट लिखवाकर दोनों भाइयों की गांजा तस्करी के खुलासे कर दिए।

टेरेस पर गांजा उगाकर तस्करी और गांजा पार्टी
एक रहवासी ने द पब्लिकेट को तस्कर राहुल और रोहित के घर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें घर की छत पर भरी तादात में गांजा उगा नजर आ रहा है। वहीं, तस्कर भाइयों की गांजा पार्टी करते हुए वीडियो आया है जिसमें एक भाई छत पर रखी टेबल पर गांजा भरकर गोगो तैयार कर रहा है। आस-पास शराब भी चल रही है।

पिस्टल के साथ रीलबाजी
तस्कर राहुल और रोहित का एक वीडियो भी हाथ लगा है जिसमें एक के हाथ में पिस्टल है। वह वीडियो बना रहा है और पिस्टल में करीब 7-8 कारतूस दिख रही है।


