द पब्लिकेट, इंदौर। शहर के भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है मिश्रा को कल तबियत खराब होने के चलते अस्पताल भर्ती किया था। वायरल फीवर होने आशंका थी। आज उनका कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टर 3-4 दिन में छुट्टी दे देंगे। हालत के अनुसार उनको घर में होम आइसोलेशन में रखा जाएगा।