पब्लिकेट, भोपाल। भाजपाबोले तो भारतीय जानता पार्टी जिसका बोलबाला देश ही नहीं विदेशों में भी है। कर्तव्य और कार्यों के लिए जाने जानी वाली पार्टी ने युवा मोर्चा की नीव भी रखी है जिसमें उन धुरंधर युवाओं को हिस्सा मिलता है जो राजनीतिक भविष्य में कदम रखना चाहते है। उसी युवा मोर्चा की टीम भोपाल में भी एक्टिव है लेकिन यहां के कुछ पदाधिकारी खुद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दिखे है। ड्रग्सहथियार बोलो या फिर ठगी या फिर अप्पतिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में भी यह अव्वल दर्जे के है। पार्टी द्वारा इनको बाहर का रास्ता दिखाने के बाद भी इनकी पकड़ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार के साथ तगड़ी है, जिसके साथ यह मिलकर ऐसे चलते है जैसे वर्तमान में पार्टी इनके हिसाब से चलती हो। पार्टी को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है नहीं तो पार्टी की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खास बात यह कि सभी एक ऐसी लॉबी से संपर्क में है जिनका प्रदेश में अच्छा दबदबा है। 

भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने हालही में युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का स्वागत रखा था जहां पर वह पदाधिकारियों ने बढ़-चड़ कर ऐसे हिस्सा लिया जैसे यही मुख्य पदाधिकारी है। क्योंकि जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार की इन्हें शह है। अजय के करीबी होने के कारण इनका मामला दब जाता है। 

सारिक मछली ड्रग्स मामले में फंसा मंडल अध्यक्ष 

पहला मामला भारतीय जानता युवा मोर्चा से पंचशील मंडल अध्यक्ष बनाए गए शुभम शर्मा का है। शुभम शर्मा को बीते साल अगस्त में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करों करते पकड़ा था। यह यासीन अहमद ( मछली गैंग) और अंशुल सिंह भूरी के साथ अवैध हथियार और ड्रग्स तस्करी में भी शामिल था। सूत्रों ने बताया कि शुभम जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार का करीबी है जिसके चलते अजय ने शुभम को बाहर करने के लिए जैक लगाए थे लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने के जैक धरे के धरे रह गए। 

नेटवर्क मार्केटिंग में जॉब देने के नाम पर ठगी 

अब नाम आता है विकास तिवारी का जो भाजपा युवा मोर्चा का भोपाल से जिला मंत्री है। विकास ने नेटवर्क मार्केटिंग में जॉब दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों को लाखों रुपए से ठग लिए। इसका खुलासा तब हुआ जब विकास ने करीब 50-60 पीड़ितों के हजारों रुपए खाकर सैलरी नहीं दी। तब पीड़ित लोगों ने क्राइम ब्रांच जाकर विकास की शिकायत की थी। इसकी नीचता की हद तो तब हुई जब उसने पैसे मांगने पहुंचे युवक के साथ घेरकर झुमझटकी कर दी थी। फिलहाल भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ ठगोरे विकास तिवारी की फोटो वायरल हो रही है। सूत्रों ने बताया यह जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार का खास है। 

युवती के साथ अप्पतिजनक वीडियो वायरल 

बात करें वायरल वीडियो की तो बात निकलती है युवा मोर्चा के अरेरा से मंडल महामंत्री जीत निशोदे की जिसका कुछ माह पहले एक युवती के साथ अप्पतिजनक वीडियो वायरल था। करीब आठ मिनट के वीडियो में नेता जीत ने अश्लीलता की सारें हदें पार कर दी थी, लेकिन यह उसका निजी मामला है इसलिए हम कुछ कह नहीं सकते। पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीडियो देखते ही जीत को बहत कर दिया था। थोड़े समय पहले जीत ने भी भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ फोटो खिंचवाई थी जिसमें जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार साथ खड़े है। 

अपराधियों को युवा मोर्चा में बनाया मीडिया प्रभारी 

भाजपा हो या युवा मोर्चा दोनों में ही साफ छवि वाले लोगों की जरूरत है ताकि कल से पार्टी पर सवाल न खड़े हो, लेकिन उसके बाद भी भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारणी में जिला अध्यक्ष के एक ओर करीबी स्वप्निल वानखेड़े को सोशल मीडिया प्रभारी बना दिया। स्वप्निल पर कार्यकारणी में पदाधिकारी बनने के बाद गंभीर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था जो संभवतः कोर्ट में विचारीधीन है। बताया जा रहा है स्वप्निल कुछ समय पहले ही तीन महीने की जेल काटकर आ चुका है। श्याम टेलर के साथ घूमता है। 

राजनीति के दम पर स्कूल की फर्जी मान्यता 

आखिर में बात उसकी करते है जो भाजपा युवा मोर्चा में भोपाल जिले से अध्यक्ष है अजय पाटीदार। बताया जाता है कि भोपाल का सरदार पटेल पब्लिक स्कूल इन्हीं का है। 2024 में भोपाल के 20 सीबीएसई स्कूलों की मान्यता रद्द की थी जिसमें एक नाम सरदार पटेल स्कूल का भी था लेकिन मालिक खुद ठहरे भाजपा में इसलिए अजय ने जुगाड़ कर स्कूल को वापस मान्यता दिलवा दी थी। दबे कानों खबर यह भी चलती है कि जो व्यक्ति खुद अपने पद का दुरुपयोग करता हो वह अपनी टीम के लोगों को संरक्षण देगा ही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *