द पब्लिकेट, जम्मू कश्मीर। अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए भनायक आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई। दोपहर के समय आतंकी बैसारन घाटी में गुसपेठ कर घुसे और पर्यटकों के नाम पूछे और गोली मारना शुरू कर दी। मौके पर करीब पांच मिनट तक गोलीबारी कर आतंकी भाग निकले। हादसे की जानकारी लगने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से संपर्क कर मौके पर जाने को कहा। अमित शाह ने घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की है। मृतक पर्यटकों में दो विदेश के और बाकी देश के अन्य राज्यों के लोग शामिल है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटे संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
पहलगाम के बैरसन घाटी में घूमने गए 27 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोपहर के समय जब पर्यटक अपने परिवार के सुकून शांति से घूम रहे थे, तब अचानक आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुन कई पर्यटक भाग निकले, लेकिन जो बचे रहे उनको आतंकियों ने पास से गोलियां मारना शुरू कर दी। आतंकी पर्यटकों का नाम पूछकर गोलियां मार रहे थे, जिसमें उन्होंने 27 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, करीब 20 पर्यटक शामिल है। आतंकियों ने घुसपैठ कर इलाके में करीब पांच मिनट तक जमकर गोलीबारी की थी। हादसे में इटली और इजराइल के अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश के पर्यटकों की मौत हुई है।

आतंकियों ने गोलीबारी के समय सिर्फ पुरुषों को ही निशाना बनाया था। आतंकी धड़ाधड़ गोलियां चला रहे थे। उन्होंने जब पति-पत्नी को देख सिर्फ पति को ही गोली मारी तब पत्नी रोते हुए बोली मुझे भी गोली मार दो। तो आतंकी बोला कि “तुझे गोली नहीं मारूँगा, जा मोदी को बोल देना”। मृतकों में कई ऐसे भी लोग थे जिनकी कुछ समय पहले शादी हुई थी। वह हनीमून मनाने पहलगाम पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने उत्तर प्रदेश से आए शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसे गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ गए थे।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कारोबारी दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ मिनी स्विट्जरलैंड गर्मी की छुट्टियां मनाने गए थे।
PM मोदी यूएई दौरा अधूरा छोड़कर वापस लौट रहे हैं। कल दिल्ली में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) बैठक में हिस्सा लेंगे।
घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे राजभवन में सेना और प्रशासन के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली है।
पहलगाम हमले के विरोध में जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बुधवार को जम्मू बंद बुलाया है।
NIA की टीम बुधवार को हमले की जांच के लिए पहलगाम पहुंचेगी।
पहलगाम की घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और दूसरे शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।
इनकी गई जानें
मनुज नाथ (कर्नाटक) 2. शिवम मोगा (कर्नाटक) 3. लेफ्टिनेंट विंजय नरवाल (हरियाणा) 4. शुभम द्विवेदी (यूपी) 5. दिलीप डेसले (महाराष्ट्र) 6. अतुल मोहने (महाराष्ट्र) 7. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग) 8. सुदीप नेवपाने (नेपाल) 9. बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (यूएई) 12. संजय लेले 13. हिम्मत कलाथय 14. प्रशांत कुमार 15. मनीष रंजन (हैदराबाद) 16. रामचन्द्रन 17. शलिंदर कल्पिया 18. दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)

यह हुए घायल
1. विनो भट्ट (गुजरात) 2. एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र) 3. अभिजवन राव (कर्नाटक) 4. संतरू (तमिलनाडु) 5. साहसी कुमारी (उड़ीसा) 6. डॉ. परमेश्वर 7. माणिक पाटिल 8. रिनो पांडे