द पब्लिकेट, दतिया। राष्ट्रगुरु श्री स्वामी जी महाराज जी के चरण सेवक और उनके परम शिष्य पंडित ओम नारायण शास्त्री (द्विवेदी) जी का कल शाम निधन हो गया, जिसके बाद पीतांबरा पीठ मंदिर और दतिया में शोक की लहर छा गई। वहीं, पंडित ओम नारायण शास्त्री (द्विवेदी) जी के निधन के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित बीजेपी और कांग्रेस के राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

पंडित ओम नारायण शास्त्री (द्विवेदी) जी का कल शाम 5.30 बजे निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपना जीवन पीतांबरा पीठ मंदिर में समर्पित कर दिया था। शास्त्री संस्कृत के प्रकांड विद्वान होने के साथ-साथ पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य भी थे। वह राष्ट्रगुरु श्री स्वामी जी महाराज जी के चरण सेवक और उनके परम शिष्य थे। पीठ पर गुरु दीक्षा दिलाने की जिम्मेदारी और अनुष्ठान कराने का जिम्मा भी आचार्य ओम नारायण शास्त्री (द्विवेदी) पर लंबे समय तक रहा। शास्त्री जी ने सन 1962 में स्वामी जी महाराज से दीक्षा ली थी जिसके बाद उन्होंने लंबे समय तक पीठ के पुजारी के रूप में अहम भूमिका निभाई। उसके बाद उन्हें आचार्य का दर्जा दिया गया।  पीठ पर कुल चार आचार्य हैं, जिसमें आचार्य ओम नारायण शास्त्री (द्विवेदी) सबसे वरिष्ठ आचार्य थे। पीठ से जुड़े साधक बताते हैं शास्त्री जी ने स्वामी जी महाराज से भी कुछ शिक्षा प्राप्त की और उन्हें संस्कृति व्याकरण में भी महारत हासिल थी। 

निधन के बाद राजनेताओं में भी किया शोक व्यक्त 

पंडित ओम नारायण शास्त्री (द्विवेदी) जी के निधन के बाद दतिया में शोक की लहर थी। उनके निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया (एक्स) पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, नकुल नाथ, जीतू पटवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। वहीं, कई पत्रकरों ने भी शोक संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture