द पब्लिकेट, इंदौर। दो नंबरी विधायक रमेश मेंदोला के कनकेश्वरी गरबा पंडाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान ने गुरुवार को 15 वर्षीय कन्या से अभद्रता की थी जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर कमल की जमकर किरकिरी हुई थी। घटना के बाद शनिवार को पीड़िता ने हीरा नगर थाने में कमल चौहान के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है।
शनिवार को भाजपा नेता जीतू यादव उर्फ यादव रोहित, जीतू ठाकुर सहित कई लोग पहुंचे हैं। इस मामले में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी कमल को जमकर फटकार लगाई है। वहीं, वीडियो सुर्खियों में आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कमल को कारण बताओ नोटिस दिया है।

