द पब्लिकेट, इंदौर। मुंबई, गोआ और इंदौर में एमडी ड्रग्स की लिंक में विजय नगर पुलिस ने तस्कर अक्षय गुप्ता को पकड़ा था। इसकी कड़ी शहर में उन रईसजादों और हाई-प्रोफाइल से है जो एक ग्राम एमडी और कोकीन करीब 8-10 हज़ार रुपए ग्राम में खरीदते है। पुलिस इस मामले की तहक़ीक़ात कर रही है लेकिन इस मामले की हिडन स्टोरी द पब्लिकेट आपको बताएगा…

असल में क़रीब 15 दिन पहले विजय नगर में धराया तस्कर अक्षय गुप्ता जीजे पासिंग कार से अपने संभ्रांत परिवार के दोस्त युवल और आक्राती नाम की युवती के साथ महाकाल दर्शन करने गया था। रात में मैक्सी को अक्षत ड्रग्स देने विजय नगर इलाके पहुंचा। एक कैफे के बाहर दोनों के बीच एमडी ड्रग्स का लेन-देन चल रहा था कि तभी बीट पुलिसकर्मियों की कार के बाहर खड़े अक्षय और मैक्सी पैट नजर पड़ी। दोनों पैसे गिन रहे थे। पुलिस को शंका हुई तो उनके पास पहुंचे और तलाशी ले शुरू कर दी जिसमें अक्षय के पास करीब 10 ग्राम ड्रग्स मिल गई। रात में पुलिस ने अक्षय, मैक्सी और अन्य को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जांच में सामने आया कि अक्षय ड्रग्स तस्कर है, लेकिन मैक्सी को छोड़ दिया। वहीं, आक्राती को भी भगा दिया। 

इस मामले में हाई-प्रोफाइल युवाओं और रईसज़ादो के नाम है जिनको अक्षय की गिरफ्तारी की भनक लगी तो सब फरार है। इनमें से कुछ सेटिंग कर ख़ुद को इस मामले में बाहर निकलने के चक्कर में है लेकिन पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है इसमें आकृषित मदान, मैक्सी, सिद्धार्थ सभरवाल, नव्य भसीन, तेजस, हर्षदीप दीया, नितिन दवे, हर्ष मोटवानी, विधुत सहित अन्य हाई-प्रोफाइल युवा जुड़ें है जिनको अगर हिरासत में लेकर पूछताछ हो तो ड्रग्स के बड़े रैकेट का भांडाफोड़ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *