द पब्लिकेट, इंदौर। सिंगापुर टाउनशिप में पांच दिन पहले टाउनशिप में वाले दो दरिंदों ने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर दिया। दरिंदों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पास के घर में रहने वाली बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस को जानकारी लगी तो दो दरिंदों के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया, लेकिन रहवासियों में अभी भी बदमाशों को लेकर आक्रोश है। रविवार रात थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाली छह साल की बच्ची के साथ पास में रहने वाले आरोपी आयुष पचौरी और अरविंद ( जिसमें एक नाबालिग है ) ने टाउनशिप के बाहर ले जाकर बलात्कार कर दिया। रहवासियों को पता चला तो टाउनशिप में जमकर बवाल हुआ। एक आरोपी को रहवासियों ने कमरे में बंद कर लिया था। सूचना पर लसूड़िया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो बदमाशों को पकड़कर केस दर्ज कर लिया। घटना के बाद टाउनशिप में तनाव का माहौल है। इलाके में बलात्कार करने वाले बदमाशों का रहवासी खुलकर विरोध कर रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे है जिसमें कहा जा रहा है कि आरोपियों के परिजन रहवासियों के साथ हुज्जत कर गालियां देते हुए मामले को खत्म करने की धमकी दे रहे है। इस मामले में कल रात रहवासियों ने लसूड़िया थाने पर प्रदर्शन कर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *