द पब्लिकेट, इंदौर। खुड़ैल इलाके में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में परिवार का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। शादी से लौट रही बारातियों की गाड़ी में से एक गाड़ी आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक में जा घुसी जिसके कारण चार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, करीब सात लोग घायल है। घटना देख मौके पर पर अन्य बारातियों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर जक्काजाम कर दिया। ग्रामीण पुलिस ने छह थानों का बल लगाकर स्तिथि संभाली।
दूल्हे मोहम्मद आरिफ ने बताया उनकी शादी आष्टा में हुई थी। शादी के बाद दुल्हन को लेकर सभी बाराती करीब तीन से चार गाड़ियों से बड़वाली चौकी स्थित घर आ रहे थे। रास्ते में भूसे से भरा ओवरलोड ट्रक (MP 41 GA 0949) तेज रफ्तार में बार-बार ओवरटेक कर रहा था। तभी टेंचिंग ग्राउंड के सामने ट्रक ने दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में बाराती की गाड़ी (MP 35 D 0363) के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे गाड़ी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह सीधा जाकर ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भनायक हुआ कि मौके पर ही दूल्हे के भतीजे सहित तीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हुए। हादसे के एक युवक की तो गर्दन ही अलग हो गई थी। मृतकों में फरहान पिता जावेद मेव (19), आरिस पिता साजिद (20), इरफान पिता अश्फाक (24) और अरफ़द पिता रईस खान (23) निवासी बड़वाली चौकी शामिल है। वहीं, घायलों में आसिफ पिता रफीक (38), मोहम्मद अली पिता सबीर (22), अयान (17), सोनू पिता जावेद (19), मोहम्मद कैफ पिता सहजाद अली (22), रेहान पिता मकसूद अली (21) और अल्फेज़ पिता नासिर खान (18) निवासी बड़वाली चौकी शामिल है।


बारातियों ने किया चक्काजाम
हादसा जब अन्य बारातियों ने देखा तो वाह तुरंत गाड़ी एसआर उतरे और ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। डर के कारण चालक ने भागने का प्रयास किया तो बारातियों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर करना शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची जिन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बारातियों को ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर रवाना किया।

टीआई के खिलाफ भी दिखा आक्रोश
मौके पर बारातियों की करण सिंह शक्तावत खुड़ैल टीआई से भी भिड़त हो गई। बताया जा रहा है बारातियों ने जब आक्रोश दिखाते हुए टीआई से कार्रवाई की मांग की तो उन्होंने हम क्या करें बोलकर पल्ला झाड़ लिया जिसके बाद बारातियों ने चिल्लाचोट शुरू कर दी। वहीं, एसीपी और एडीसीपी को खुड़ेल टीआई को सस्पेन करने की मांग की।



