द पब्लिकेट, इंदौर। बीपीओ सेक्टर के कर्मचारी सुरक्षित नहीं ! यह हम नहीं कह वह कर्मचारी कह रहे हैं जिन्होंने ऑफिस में खुलेआम चाकूबाजी देखी। शुक्रवार रात करीब 9 बजे विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित वर्की बिल्डिंग के एयर विंसिबल ऑफिस में टीएल से बदला लेने के लिए आरोपी एम्प्लोयी ऑफिस में चाकू लेकर आता है। सिक्योरिटी गार्ड खानापूर्ति के लिए उसकी चेकिंग कर रवाना कर देता है जिसके थोड़ी देर बाद ही चौथे फ्लोर पर टीएल को चाकू मारकर आरोपी भाग निकलता है। मामले में विजय नगर पुलिस ने देर रात दिव्यांशु विश्वकर्मा की शिकायत पर निलेश हेंडल निवासी परदेशीपुरा के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।

बताया जा रहा है आरोपी एम्प्लोयी निलेश हेंडल पिछले कुछ दिन से ऑफिस नहीं आ रहा था। इसलिए टीएल दिव्यांशु विश्वकर्मा ने उसको कॉल कर ऑफिस नहीं आने की बात पूछी थी। इस बात पर आरोपी निलेश आज ऑफिस पहुंचा। थोड़ी देर काम करने के बाद वह टीएल से बात करने के बहाने पहुंचा और गालियां देने लगा। हंगामा होता देख दिव्यांशु ने उसे बाहर ले जाकर बात करने तो कहा तो नीलेश ने ऑफिस के बाहर आते ही दिव्यांशु के सिर के पिछले हिस्से पर चाकू से दो बार वार किए और भाग निकला। तभी अन्य एम्प्लोयी बीच बचाव में आए और कुछ नीलेश को पकड़ने भागे, लेकिन वह भाग निकला। मामले में पुलिस ने आरोपी निलेश के दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।

चौथे माले पर वारदात कर आराम से भाग निकला 

बताया जा रहा है आरोपी निलेश चौथे फ्लोर पर चाकू मारकर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गया था। भागते हर उसको सिक्योरिटी गार्ड ने भी देखा लेकिन वह उसे पकड़ नहु पाए। जब तब एम्प्लोयी उसके पास पहुंचते तब तक वह अपनी गाड़ी निकालकर भागने की फिराक में था, लेकिन इतने में सामने से आ रहे व्यक्ति ने उसको दबोच लिया। पीछे से एम्प्लोयी भागते हुए उसे पकड़ते लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर डराया और गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 

वर्की ऑफिस में चाकू कैसे आया ?

बताया जा रहा है वर्की बिल्डिंग में फोर्थ फ्लोर पर एयर विंसिबल का ऑफिस है। सभी एम्प्लोयी की रेगुलर चेकिंग होती है, लेकिन सिर्फ नाम की। घटना से पहले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गार्ड चेकिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *