द पब्लिकेट, इंदौर। बंगाली चौराहे स्थित ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में देर रात 3:30 बजे इलेक्ट्रिक कार चार्ज होने के समय भीषण आगजनी की घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से हस्ता खेलता परिवार शोक में डूब गया। घटना में चार लोग घर के ही थे तो वहीं, चार अन्य मृतक रिश्तेदार थे जो इलाज के चलते आए थे।
इस भयावह घटना में घर में मुखिया मनोज पुगलिया (65), बहू सिमरन (30), छोटू सेठिया (22), विजय सेठिया (65), राशि सेठिया (12), टीनू (35), सुमन सेठिया (60) की मौत हो गई। वहीं, सौरभ, सौमिल, सुनीता और एक बच्चा घायल है।


बताया जा रहा है मनोज के घर दो मंजिला बना है। घर में रिश्तेदार आए थे। सिलेंडर की कमी न हो इसलिए घर में 9 सिलेंडर रखे थे। घर में 12 लोग मौजूद थे जिसमें से चार लोग किशनगंज इलाके से इलाज के लिए मनोज के घर ठहरे थे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे अचानक घर के बाहर खड़ी टाटा पंच ईवी कार में चार्ज होने के समय चिंगारी निकलना शुरू हो गई। कुछ देर में आग लगना शुरू हुई जो गैस लाईन तक जा पहुंची, जिसके कारण आग घर तक घुस गई। गैस में आग लगते ही अचानक ब्लास्ट हुआ जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घर के लोग उठे और जान बचाने के लिए छत पर पहुंचे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।


इति बीच मनोज के साथी आए जिन्होंने परिवार के कुछ लोगों को बाहर निकाला लेकिन आग की लपटों ने परिवार को जकड़ लिया। इस हादसे में एक किशोर की भी दर्दनाक मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सुबह होते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक महेंद्र हार्डिया, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित अन्य पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे और मृतकों के शव को बाहर निकाला।





बताया जा रहा है मृतक और घर ओए मुखिया मनोज पुगलिया न्यू सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके है। वहीं, इस भयावह घटना की जानकारी पीएमओ ऑफिस तक पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए दो लाख का मुआवजा देने की बात कही है।



