द पब्लिकेट, इंदौर। इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे बुधवार देर रात सामने आए जिसमें वोटों की कश्मकश के बाद अध्यक्ष पद पर मनीष यादव ने करीब तीस वोटों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक तुगनावत विजय हुए तो वहीं मनीष गड़कर ने सचिव पद पर करीब 70 वोटों से माजी मारी। सह सचिव पद पर अमित राज विजय हुए। उधर, कार्यकारणी में राहुल पांचाल, तेजस जैन, अमन मालवीय, राश्मेंद्र रघुवंशी और अर्निक जैन जीते।

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में 2632 अधिवक्ता सदस्यों को वोट डालने की पात्रता थी जिसमें से करीब 1922 वोटर आए। बुधवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक चली। वोटिंग के बाद और चुनाव के निर्णय से पहले वोट काउंटिंग के 18 राउंड हुए जिसमें देखा गया कि अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार मनीष यादव, जेपी सिंह, गौरव श्रीवास्तव, मनीष जैन और पवन जोशी के बीच तगड़ी कश्मकश चली। 18 राउंड में यह भी देखने में आया कि मनीष यादव की बराबरी में दूसरे उम्मीदवार भी आ गए थे लेकिन अंत में मतलब 19वें राउंड का रिजल्ट आते ही 512 वोटों से मनीष यादव विजय हुए। 

अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार पांच थे इसलिए कड़ी टक्कर के बीच मनीष यादव ने 512 से जीत हासिल की, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर भी पांच उम्मीदवार होने के बावजूद अभिषेक तुगनावत को 858 वोट मिले। बात करें सचिव की तो तीनों उम्मीदवारों में तगड़ा मुकाबला चलता रहा। वोटिंग के नतीजे देखने के अनुसार तीनों ही उम्मीदवार खिलाड़ी थे लेकिन आखिर में मनीष गड़कर 652 वोटों से विजयी हुए। वहीं, सहसचिव पद पर अमित राज ने 1027 वोटों से जीत हासिल कर अपनी जगह बनाई। 

18वें राउंड के हिसाब से कौन कितने वोटों से जीता  

अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) 

मनीष यादव 512

गौरव श्रीवास्तव 492

जीपी सिंह 406

मनीष जैन 282

पवन जोशी 95

उपाध्यक्ष ( वाईस प्रेसिडेंट )

अभिषेक तुगनावत 858

अपूर्वा शुक्ला 311

धर्मेंद्र साहू 232

मधुसूदन यादव 216

भावना साहू 162

सचिव ( सेक्रेटरी )

मनीष गड़कर 652

गोविंद राय 582

निलेश मनोने 533

सहसचिव ( जॉइंट सेक्रेटरी ) 

अमित राज 1027

ज्ञानेंद्र शर्मा 739

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *