द पब्लिकेट, इंदौर। छात्रा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जाम गेट पर सनराइज देखने गए कॉलेज के छात्रों की कार असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है। वहीं, पाँच छात्र घायल है जिनको पुलिस ने मेडी स्क्वायर अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला मंगलवार देर रात का है। सिम्बोसिस कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा समृद्धि देव (19) का जन्मदिन था। इसके उपलक्ष्य में उसके साथी यग्नेश उपाध्याय, विवान, शानू, हर्षिता, रितेश और एक अन्य के साथ इंदौर बायपास पर जन्मदिन मनाया। जिसके बाद वह जाम गेट पर सनराइज देखने निकले। जाम गेट आने से पहले थोड़ी दूरी पर कदवाली में उनकी कार के सामने एक जानवर आ गया, जिससे कार चालक रितेश ने कंट्रोल खो दिया और केस पलट गई। हादसे में समृद्धि और यग्नेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अन्य दोस्त घायल है। हादसे के बाद इलाके में चिंख पुकार हुई जिससे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और बड़गोंदा पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भवरकुंआ स्थित अस्पताल पहुंचाया है। मामले में बड़गोंदा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना आई थी। उनको सिविल अस्पताल लेकर गए थे। बाद में उनको मेडी स्क्वायर अस्पताल रेफर किया था।

राजनीतिक परिवार से थे दोनों मृतक छात्र

बताया जा रहा है समृद्धि धार जिले के बदनावर की रहने वाली थी। उसके पिता अशोक देव कांग्रेस के नेता है। वहीं, ताऊ रमेशचंद्र खेड़ा के सरपंच रहे है।

यग्नेश देवास का रहने वाला था। वह देवास भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का भांजा था। उसकी माता पल्लवी एबीवीपी की कार्यकर्ता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture