• जमीन के विवाद में हुआ गोलीकांड
  • दोपहर में विवाद के बाद रिपोर्ट करवाने गया था घायल

द पब्लिकेट, इंदौर। शहर में क्राइम रेट बड़ रहा है। जामिनी विवादों को चलते अपराध बड़ रहे है। इसी क्रम में गुरुवार के दिन जमीन को लेकर आपस में दो पक्ष भीड़ गए। विवाद एक दौरान पथराव भी हुआ। इसकी रिपोर्ट करवाने जब फरियादी पक्ष थाने पहुंचा। तभी फरियादी के बाहर निकलते ही बदमाशों ने उसके पेर पर गोली मार दी और भाग निकले। मामले में बाद अखिल भारतीय भलाई संघ के मनोज परमार साथियों के साथ घायल को देखने अस्पताल पहुंचे।

मनोज परमार ने बताया देपालपुर थाना क्षेत्र स्थित आकासुदा गाओं के रहने वाले नवीन राठौर की गाओं में दो बिगा की जमीन है। इसी के विवाद में आज दोपहर में आरोपी पक्ष अपने साथियों के साथ जमीन पर ट्रेक्टर से आये और खेत बिखेर दिया। इसपर जब नवीन राठौर ने विरोध किया तो आरोपियों ने नवीन के साथ विवाद किया। हाथापाई भी की और विवाद के दौरान पथराव भी हुआ, जिसके बाद बदमाश भाग निकले। विवाद के बाद जब नवीन अपने साथियों के साथ रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा और रिपोर्ट निकलवा कर जैसे ही बाहर आया। तब आरोपियों ने उसपर फायर कर दिया और भाग निकले। नवीन के पेर में गोली लगने से वह मौके पर गिर गया, जिसे उसके साथी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर अखिल भारतीय भलाई संघ के मनोज परमार घायल को देखने अस्पताल पहुंचे है। बताया जा रहा है इलाके के हिंदू नेता राजेंद्र चौधरी के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवीन पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture