• उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पकड़ाया सट्टा
  • अड्डे से बरामद हुए 15 करोड़ रुपए, 7 किलो चांदी सोने के बिस्किट ओर कई देशों की विदेशी करेंसी
  • कुख्यात सटोरी पीयूष चोपड़ा हुआ फरार

द पब्लिकेट, उज्जैन। मध्य प्रदेश में अभी तक का सबसे बड़ा सट्टा पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को सटोरियों से 15 करोड़ नगद, 7 किलो चांदी सोने के बिस्किट और कई देशों की विदेशी करेंसी बरामद हुई है। इनमें पांच-पांच सौ के नोटों की 3000 गडि्डयां है। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए सटोरी एमपी, राजस्थान और पंजाब के रहने वाले है। वहीं, मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा मौके से फरार है।

पुलिस को कृष्णा पार्क और मुस्सद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी, जिसके बाद रात के समय फ्लैट में दबिश दी। लेकिन दबिश की सूचना मिलते ही मुख्य सटोरी पीयूष फरार हो गया। पुलिस ने 9 सटोरियों को मौके से गिरफ्तार किया है।

मामले में उज्जैन आईजी संतोष सिंह का कहना है काफी समय से सूचना मिल रही थी कि 19 ड्रीम्स में पीयूष चोपड़ा के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय सट्टा खिला रहे है। पुलिस ने गुरुवार की रात दबिश दी तो पीयूष के 9 सटोरी गुर्गा तो पकड़ा गए लेकिन वह फरार हो गया।  यहां सटोरी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश और नीदरलैंड के मैच पर सट्टा लगा रहे थे। इनके पास से 41 मोबाइल फोन, 11 लैपटाप, 1 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सिम, 3 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जब्त किए गए। चांदी की सील्लियां भी मिलीं। अलग-अलग रंग के 11 बैगों में कुल 14.58 करोड़ नगद मिले। इनमें कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, यूरो, पाउंड, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा, नेपाली करेंसी थी। वहीं, आरोपी पीयूष बिल्डर प्रॉपर्टी का काम करता है इसके घर से पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और सटटे के हिसाब-किताब से संबंधित भारी मात्रा में दस्तावेज व नकदी जप्त किये गये है। आरोपी पीयूष परिवार के साथ लातविया देश भागने की फिराक में था, जिसके लिये लूकआउट सर्कुलर जारी कराया जा रहा है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सटोरी जूम मीटिंग के माध्यम से एक साथ जुड़ते थे। एक बार में एक लाइन पर 50,000 से 25,00,000 रुपए तक का सट्टा खिलाया जाता था। धंधा कितना किया जाना है यह पीयूष चोपड़ा अपने साथियों को बताता था। इसके बाद बुकीज को धंधे में उतारते थे। एक मैच में करोड़ों रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी।

यह सटोरी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने इन 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

1. रोहित पिता सुरजीत सिंह (26), रेलवे कॉलोनी नीमच एमपी।

2. गौरव पिता सूरजमल जैन (26) कंचननगर नीमच।

3. मयूर जैन पिता विजय जैन (30), बगाना नीमच।

4. आकाश मसीही पिता अजय मसीही (26), मिशन अस्पताल के पास नीमच।

5. हरीश पिता राजमल तेली (36), डाक बंगला रोड निम्बाहेडा राजस्थान।

6. गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह (36), माता नगर लुधियाना पंजाब।

7. जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह (30), 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब।

8. सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह (34), शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब।

9. चेतन नेगी पिता स्व. पूरनचंद नेगी (37), शराबानगर लुधियाना पंजाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture