मध्य प्रदेश।देश में अंतिम चरण का मतदान आज सम्पन्न हुआ। इसी के चलते अलग -अलग सर्वे एजेंसी ने एग्जिट पोल घोषित किए है।

 

मध्य प्रदेश EXCLUSIVE

मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान किया गया था। 19 अप्रैल को छह सीटों (शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी) के लिए पहले चरण में वोट डाले गए थे। 26 अप्रैल को भी छह सीटों (दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो, रीवा, सतना और टीकमगढ़ में दूसरे चरण में वोट डाले गए थे। 7 मई को नौ लोकसभा सीटों (बैतूल, भिंड, भोपाल, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, सागर और विदिशा) में तीसरे चरण का मतदान हुआ। अंत में 13 मई को आठ लोकसभा सीटों में मध्यप्रदेश के बड़े शहर जैसे (इंदौर, देवास, मंदसौर, उज्जैन, धार, खंडवा और खरगोन) पर  चौथे चरण का मतदान संपूर्ण हुआ।

 

मध्यप्रदेश के एक्जिट पोल

इंडिया टीवी का सर्वे-

भाजपा 28-29 सीटें

कांग्रेस 0-1 सीटें

 

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया

भाजपा को 28-29 सीटें

कांग्रेस को 0-1 सीटें

अन्य को 0 सीटें

 

टाइम्स नाऊ

भाजपा को 29 सीटें

कांग्रेस को 0 सीटे

 

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

भाजपा को 29 सीटें

कांग्रेस को 0 सीटें

अन्य को 0 सीटें

 

जन की बात

NDA – 377

INDIA – 151

अन्य – 15

जन की बात ने NDA को 377 सीटें ,INDIA को 151 सीटें और अन्य के हिस्से में 15 सीटें आ सकती हैं। जन की बात के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही हैं, ऐसा अनुमान लगाया गया है।

 

क्या होते है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल मतदान के खत्म हो जाने पर तत्काल बाद, निर्णायक दौर में होता है। इसमें केवल वही लोग को शामिल किया जाता है जो बूथ पर वोट करके आए हैं।इसके जरिए लोगो की किस पार्टी के प्रति रुचि है, इसका पता लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture