द पब्लिकेट, भोपाल। भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलिंपिक मे कांस्य पदक जीत कर शनिवार को भारत लौट आई है। टीम के खिलाड़ी और मिडफील्डर मध्यप्रदेश के विवेक सागर प्रसाद रविवार सुबह दिल्ली से पहली फ्लाइट से भोपाल के राज्य भोज एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हे मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और पुलिस अधिकारियों ने रीसीव किया। विवेक का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

मंत्री सारंग ने खिलाड़ी का स्वागत करते हुए कहा “विवेक ने राज्य और पूरे देश को नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का सपना है की मध्यप्रदेश खेलों मे भी बहोत आगे बड़े, जिस दिशा मे हम सभी प्रयासरत हैं। हम सभी आज बहुत खुश है।विवेक प्रसाद ने कहा की वह बहोत खुश है की मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग उन्हे रीसीव करने आए और उनका स्वागत किया। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार को उनका समर्थन करने के लिए भी धन्यवाद कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बोनज़े मेडल जीतने पर मिले प्रोत्साहन (1 करोड़ रुपयों के इनाम) पर भी खुशी जाहीर की।विवेक सागर भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर में डीएसपी के पद पर सेवाएं दे रहे है। उनके स्वागत के लिए राजा भोज एयरपोर्ट पर एमपी पुलिस के डीआईजी एसएएफ डॉ.कल्याण चक्रवर्ती, डीएसपी एसएम राजौरिया, खेल प्रभारी प्रदीप पांडे सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे।

2020 के टोक्यो ओलिंपिक का भी विवेक हिस्सा थे जिसमे टीम ने ब्रान्ज़ मेडल जीता था। वह ओलिंपिक मे लगातार दो बार मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्हे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विक्रम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हे देश के सर्वक्षेष्ठ खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture