द पब्लिकेट, इंदौर। आईआईएम की परीक्षा पहले अटेम्ट में क्लियर करने वाली 21 वर्षीय युवती ने प्रेमी से तंग आकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार दोपहर उसने दस पन्ने का सुसाइड नोट इंग्लिश में लिखा। युवती को जब घायल अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे तब अस्पातल के बाहर दो युवकों ने आकर परिजनों को मामला शांत करने की धमकी दी थी। मल्हारगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती में जिस युवक के कारण सुसाइड किया उसके पिता की हिमाचल प्रदेश में मेडिकल की फैक्ट्री है।

मृतका कृति पहाड़िया (21) निवासी मल्हारगंज के परिजन ब्रजेश के मुताबिक शुक्रवार दोपहर कृति के माता-पिता रिश्तेदार ओए घर श्राद में गए थे। तभी क्रति ने सल्फास खा लिया और फिर थिनर डालकर बर्नर से खुद को आग लगा ली। उसे शरीर में जलन हुई तो तुरंत नीचे उतरकर पड़ोसी के घर पहुंची। हालत देख महिला ने उसके शरीर पर पानी डाला लेकिन वह फिर भी कराह रही थी। तभी उसका भाई आया गया। उसने बहन कृति को ऐसी हालत में देखा और अस्पताल पहुंचाया। करीब एक दिन वह भर्ती रही लेकिन शरीर 20 प्रतिशत जल गया था और उसने सल्फास भी खा लिया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 

प्रेमी कर रहा था प्रताड़ित, सुसाइड नोट लिखकर गई 

परिजन का कहना है कि कृति करीब पांच दिन से परेशान थी। हर्ष पांडे उसे लगातार परेशान कर रहा था। दोनों की दोस्ती स्कूल समय से थी। वह उसे शादी के लिए और किसी से बात न करने के लिए धमकाता था। सल्फास खाने से पहले कृती ने अपनी दोस्त को यह बात बता दी थी। उसके कमरे से 10 पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है।

अस्पताल के बाहर प्रेमी के दोस्तों ने धमकाया 

परिजन के मुताबिक अस्पताल के बाहर बाइक ( MP 09 DZ 5352) से दो युवक हमें घूर रहे थे। दोनों से बात की तो धमकाने लगे। उनका कहना था कि कृति ने जिसके कारण आहत्या की है उसका नाम बाहर नहीं आना चाहिए नहीं तो अच्छा नहीं होगा। हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। हमारी बड़ी बातचीत है। इसके बाद बदमाशों ने अपना आधार कार्ड भी उनको दिया और धमकाकर भाग निकले। पुलिस ने शिकायत पर आकाश पांडे और अन्य को हिरासत में लिया है। 

हिमाचल प्रदेश में मेडिकल फैक्ट्री का मालिल है आरोपित का पिता 

बताया जा रहा है कृति ने जिस हर्ष पांडे के कारण आत्महत्या की उसके पिता की हिमाचल प्रदेश में मेडिकल फैक्ट्री है। हर्ष मूल रूप से यूप का रहने वाला है लेकिन पढ़ाई के लिए इंदौर में रह रहा था। 

पहले अटैम्ट में क्लियर किया आईआईएम 

21 वर्षीय कृति पहाड़िया पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसने आईआईएम की परीक्षा पहले अटैम्ट में क्लियर कर ली थी। इंदौर में उसकी रैंक बनी थी। फिलहाल वह क्लैट की तैयारी के साथ निजी कंपनी में जॉब कर रही थी। पिता पेशे से अनाज व्यापारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *