द पब्लिकेट, इंदौर। द्वारकापुरी इलाके में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अनुराग भागोर ने शासकीय इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला तड़के सुबह करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी ने अहीरखेड़ी इलाके की दिग्विजय बिल्डिंग में खुद को गोली मारी थी। वह उसी बीट की गश्त करते थे। सूचना पर द्वारकापुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अनुराग ने करीब डेढ़ साल पहले ही प्रेम विवाद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
