द पब्लिकेट, इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि अब इलाके में ही एक बर्थडे पार्टी में दाल-बाफले खाकर करीब 30-40 लोग अचानक बीमार पड़ गए। मरीजों को उल्टी-दस्त जैसी समस्या इतनी बड़ गई कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं, बोरिंग के पानी से दाल-बाफले बने थे। मामला भोजन से जुड़ा होने के कारण खद्द विभाग ने बाफले के सैंपल एकत्रित किए है।

मरीज के परिजन धर्मेंद्र मुक्शिया ने बताया रविवार को भागीरथपुरा की शुक्ला गली में आकाश मुक्शिया  के बेटे के जन्मदिन के अवसर पर दाल-बाफले की पार्टी रखी थी। करीब 50 लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम निपटने के अगले दिन सुबह कुछ लोगों को उल्टी-दस्त जैसी समस्या होने लगी। इनमें नाबालिग और किशोर भी शामिल है। समस्या पता चलने पर सभी ने आपस में संपर्क किया तो पता चला कि जिन्होंने भी कार्यक्रम में भोजन किया वह बीमार पड़ गए। सभी अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टर को जब पता चला कि भगीरथपुरा इलाके के लोग भीमर है तो लेने से माना कर दिया जिसके बाद मरीजों ने अपने हिसाब से इलाज करवाया। 

सैंपल लेने पहुंची खाध विभाग टीम 

सूचना पर खाध विभाग टीम सैंपल शुक्ला गली में लेने पहुंची। मौके पर बस बाफले मिले जबकि दाल खराब होने की वजह से फेंक दी थी। अब तब करीब 30 मरीजों के बीमार होने की सूचना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *