द पब्लिकेट, इंदौर। शराब दुकान के आस-पास हुजूम लगाकर बैठे शराबी दोस्तों के बीच विवाद हो गया जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई। घटना राजेंद्र नगर इलाके के कुंदन नगर वाइन शॉप के पास की है। फिलहाल पुलिस घटना की तस्तिक कर सीसीटीवी खंगाल रही है।

एसीपी निधि सक्सेना ने बताया शनिवार रात कुंदन नगर इलाके स्थित शराब दुकान के पास बैठे शराब पी रहे शख्स की सिर पर पत्थर लगने से हत्या हो गई। मौके पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, मृतक की शिनाख्त नहीं हुई और आरोपी भी फरार है। प्रथमदृष्टी से वारदात में दो आरोपियों की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है।

आपको बता दें, यह पहला मामला नहीं है जब शराब दुकान के पास हत्या हुई। पहले भी जोन 2 में एसी घटनाएं हुई है, जिसको वजह शराब दुकान के पास बैठकर शराब पीना है। पुलिस अगर इन इल्लीगल अहातो पर सख्ती करे तो अपराधों में अंकुश लग सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *