द पब्लिकेट, इंदौर। शादी के 18 साल बाद पति का खुदकी बहन के ससुराल पक्ष की महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किस्सा शुरू हो गया। इसके बाद पति एक साल से पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसे मरने का कहता था। सास भी पैसों को लेकर तंग करती थी, जिससे परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाणगंगा पुलिस में मृतिका दीपिका सिंह (36) की मौत के मामले में पति रामसिंह और सास लक्ष्मीबाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस में बताया मृतिका दीपिका सिंह (36) की मौत के मामले में पति रामसिंह और सास लक्ष्मीबाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतिका के परिजनों ने बताया आरोपी रामसिंह की खुदकी सगी बहन की देवरानी कीर्ति निवासी अरबिंदो से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। यह बात जब दीपिका को पता चली तो पति से उसका विवाद होने लगा। अफेयर के बाद से ही पति रामसिंह उसको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वह रोज शराब पीकर आता और दीपिका को मर जाने की बात कहते हुए पिटता। इससे परेशान होकर दीपिका जब सास लक्ष्मीबाई के पास गई तो वह भी उसके साथ अभद्रहता करने लगी थी। उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। रोज सहते-सहते वह थक गई और उसने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना जब मायके पक्ष को लगी तो वह उसके घर पहुंचे और पति और सास पर आरोप लगाए। पुलिस ने जांच के बाद पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतिका दीपिका के दो बेटे है। जिनमें से एक लड़का 15 साल तो दूसरा 16 साल का है। आरोपी पति ऑटो चालक है। 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दीपिका की आत्महत्या के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया की वह आत्महत्या नहीं कर सकती। दीपिका हसमुख स्वभाव की थी। आत्महत्या से पहले वह अपनी बड़ी बहन के घर पर थी। परिजनों ने हत्या के मामले में भी जांच करने के मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture