द पब्लिकेट, इंदौर। कैंसर पीड़ित महिला के साथ पति की बहन के हसबैंड ने अकेले कमरे में छेड़छाड़ कर दी। उसके साथ बदसलूकी की और जब यह बात जब पीड़िता ने ननद को बताई तो उसने धमकी दी। साथ ही अन्य ससुराल वालों ने धमकाया भी धमकाया। वहीं, महिला और ज्यादा तब प्रताड़ित हुई जब ननद ने भाई का घर तक छीन लिया और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मामले में दो महीने पहले पीड़िता ने शिकायत की थी लेकिन हीरा नगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 

कैंसर पीड़ित 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वह सुखलिया में अपने पति और बच्चे के साथ रहती है। दो साल पहले महिला को लंग्स कैंसर हुआ था जिसका इलाज चल रहा है। करीब 12 साल पहले पीड़िता की पति नमित हाड़के से शादी हुई थी। कुछ सालों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति के परिवार के लोग पीड़िता पर दहेज का दबाव बनाने लगे। सास राधिका हाड़के, ननद रुचिका बराते और शिरीष बराते निवासी मुंबई ने कई बार पीड़िता से रुपए मांगे। लाखों रुपए देने के बाद आरोपियों ने उसका घर बेच दिया और मुंबई चले गए। आए दिन वह महिला को गालियां देते थे। शादी के बाद भी ननद रुचिका साथ रहती थी। करीब दो महीने पहले ननद के पति शिरीष ने पीड़िता को उसके घर बहाने से बुलाया। पीड़िता रिश्तेदार होने के नाते चली तो गई लेकिन जब कमरे में गई तो शिरीष ने उसके साथ हरकत कर दी। शिरीष उसे कमरे में ले गया और अश्लीलता करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो और पैसा देने का कहने लगा। पीड़िता जैसे तैसे वहा से रवाना हुई और उसने यह बात ननद रुचिका, सास राधिका को बताई तो वह उसे शिकायत न करने के लिए दबाव बनाने लगे। रुचिका ने तो यह तक बोल दिया कि सब नार्मल है। इसके बाद पीड़िता कई दिनों तक परिवार की इज्जत की वजह से शांत रही लेकिन थोड़े दिन बाद उसने हीरा नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में शिकायत के बाद भी अभी तक पुलिस ने ननद रुचिका, नंदोई शिरीष पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, आरोपी पक्ष लगातार महिला को धमकियां दे रहा है। इसके अलावा आरोपियों ने पीड़िता के लाखों रुपए भी नहीं दिए है। इसकी शिकायत भी महिला ने की है। पीड़िता को डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया है लेकिन वह सिर्फ अपने बच्चों ले लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *