द पब्लिकें, इंदौर। कांग्रेस के दफ्तर गांधी भवन पर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। पोलिटिकल पार्टी भाजपाई और कांग्रेसी कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुलिस स्तिथि संभालती लेकिन उससे पहले दोनों तरफ से पथराव होना शुरू हो गए। हालत तब गंभीर हुए जब पुलिस, पत्रकार, कांग्रेसी पदाधिकारी सहित अन्य लोग पर पथराव होने लगा। वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें स्तिथि साफ देखी जा सकती है। मामले में मोड़ तब देखने में आया जब पंढरीनाथ थाने में भाजपा विधायक की टीम पहुंची और कांग्रेसियों पर तत्काल मामला दर्ज हो गया। जबकि कांग्रेसियों का कहना है कि हमें भाजपा के राज में रिपोर्ट लिखवाने का समय नहीं मिला ! 

असल में मसला शुरू होता है दिल्ली के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ से जहां पर कांग्रेस से विरोध प्रदर्शन किया था। इसी के विरोध में मध्यप्रदेश के शहरों में भाजयुमो टीम कांग्रेसी दफ्तरों के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंची थी। इंदौर में जब गांधी भवन के बाहर प्रदर्शन शुरू हुआ तो कांग्रसियो ने भी कमर कसी। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर स्तिथि काबू में करने का प्रयास कर रही थी कि इतने में एक पत्थर कांग्रेसियों की ओर जा गिरा। धीरे-धीरे पत्थर और अलावा टमाटर भी फेंकना शुरू हो गए। इसपर कांग्रेसियों ने भी पलटवार करते हुए भाजयुमो पर पत्थर, टमाटर फेंकना शुरू कर दिए। इस घटना में पुलिस को भी चोटें आई। कवरेज कर रहे पत्रकार भी चोटिल हुए और एनएसयूआई कांग्रेसी नेता विपिन वानखेड़े को भी पत्थर लगने से घायल हुए। एक महिला की भी आंख में गंभीर चोट आई। पुलिस को मामला शांत करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। 

विधायक पहुंचे, कांग्रेसी फंसे 

सूचना मिलने पर भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला और सुमित मिश्रा तुरंत पंढरीनाथ थाने पहुंचे। घटना के बाद बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आवेश राठौर की शिकायत पर केस हुआ है। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ ही शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनाली मिमरोट, युवा मोर्चा अध्यक्ष दौलत पटेल, सादिक खान, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, निखिल वर्मा, महक नागर, दानिश खान, शैलू सेन, संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, आकाश निजामपुरकर, जाकिर जक्कू, नफीस गब्बर, परवेज खान, जुनैद पर नामजद केस हुआ है। इसके साथ ही अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी को भी इसमें बिना नाम के एफआईआर में ओपन रखा है। पहचान होने पर इनके नाम भी जोड़े जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *