द पब्लिकेट, इंदौर। स्ट्राइकर्स क्लब के मैनेजर के साथ स्पा संचालक ने मारपीट कर दी। वहज इतनी थी कि मैनेजर ने उसे क्लब में एंट्री के रुपए मांग लिए जिसका बदला लेने के लिए शनिवार शाम बदमाशों को लेकर आया और मैनेजर की मारपीट कर भाग निकला। मामले में लसूड़िया पुलिस ने यश जैन निवासी एयरपोर्ट रोड और किशोर सिंह सिकरवार के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।
एसीपी पराग सैनी ने बताया लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्ट्राइकर्स क्लब के मैनेजर देवेन्द्र पटेल ने यश जैन निवासी एयरपोर्ट रोड और किशोर सिंह सिकरवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी यश जैन का स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग में जियो नाम का स्पा सेंटर है। शुक्रवार रात आरोपी यश क्लब मे एंट्री के लिए अंदर आने लगा तो मैनेजर ने उससे कवर चार्ज मांगा जिसपर यश ने विरोध करते हुए फ्री में एंट्री मांगी। मैनेजर के मना करने पर थोड़ी देर बाद वह चला गया। लेकिन शनिवार शाम वह फिर फ्री एंट्री के लिए अड़ गया। उसे मैनेजर ने समझाया कि आप कवर चार्ज देकर चले जाओ। इस बात पर वह गालियां देने लगा और उसने अपने साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर बाद आरोपी किशोर सिंह सिकरवार और उसके साथियों ने आकर आरोपी यश के साथ मिलकर मैनेजर देवेंद्र के साथ गालियां देते हुए जमकर मारपीट शुरू दी। वहीं, बीच बचाव करने अन्य लोगों ने उसे छुड़ाया तो बोले की अलगी बार फ्री में एंट्री नहीं दी तो अच्छा नहीं होगा।

