द पब्लिकेट, इंदौर। गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद परिवार में एक और मातम की खबर सामने आई है। सलमान के भाई शादाब लाला की पत्नी साईदा ने शुक्रवार शाम संजय सेतु के नीचे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

टीआई संतोष दूधी ने बताया खजराना की रहने वाली साईदा खान ने सेंट्रल कोतवाली इलाके स्थित संजय सेतु पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन वह नहीं बची। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। ससुराल में झगड़े के बाद वह घर से निकली थी जिसके कुछ देर बाद उसने आत्महत्या कर ली। 

जानकारी मिली है कि मृतका का पति शादाब लाला भी गैंगस्टर है। सलमान लाला की मौत के बाद वह जेल से छूटा था। शुक्रवार की वह घर से निकली और संजय सेतु पहुंची। वहां जाकर जहर खाने के तुरंत बाद कॉल कर घटना बताई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *