द पब्लिकेट, धार्मिक। गुप्त नवरात्रि में आठवें दिन यानी अष्टमी पर माँ बगलामुखी की आराधना करने की मान्यता है। माँ बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या हैं, जिन्हें पीताम्बरा (पीले वस्त्र/रंग की देवी) और ब्रह्मास्त्र रूपिणी के रूप में जाना जाता है।
अष्टमी दिवस : माँ बगलामुखी मुकदमों में जीत और रुके हुए कार्यों को पूरा करने वाली पीली आभा वाली देवी है। उन्हें ‘स्तंभन की देवी’ कहा जाता है जो नकारात्मक शक्तियों, शत्रुओं, और अनिष्ट को स्थिर कर देती हैं।
क्या भोग चढ़ाएं : माँ को पीली मिठाई, केसरिया खीर, पीले फल (केला, आम) और चने की दाल से बने व्यंजन (जैसे बेसन के लड्डू) का भोग लगाया जाता है।
बेहतर जीवन के लिए उपाए : शत्रुओं के नाश के लिए पीली राई और माहिष गुग्गल के साथ, या वशीकरण के लिए मधु, घी, और शक्कर मिश्रित तिल से हवन किया जाता है।

