द पब्लिकेट, इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने पिछले हफ्ते जिस मकान से नकली विमल पान मसाला फैक्ट्री संचालित करने के मामले में तीन आरोपी को पकड़ा था उसका मुख्य सरगना अंजन श्रीवास्तव पर अभी तक रिपोर्ट नहीं हुई है। अभी तक वह पुलिस से दूर है। पुलिस ने भी अभी तक फैक्ट्री संचालक का खुलासा नहीं किया है। द पब्लिकेट टीम के पास नकली विमल पान मसाला फैक्ट्री संचालित करने वाले का नाम सामने आने के साथ ही उसके काले चिट्ठे भी उजागर किए है।
सूत्रों ने बताया कनाड़िया पुलिस ने बिचौली मर्दाना स्थित सहारा सिटी होम्स के मकान नंबर एस-19 से नकली विमल पान मसाला बनाने के मामले में आरोपी अक्षत शर्मा, जावेद कुरैशी और अरुण सिंह को पकड़ा था। पुलिस ने मकान से नकली पान मसाला बनाने का सामान भी जप्त किया था। इस मामले में अभी तक फैक्ट्री संचालक अंजन श्रीवास्तव को पुलिस ने आरोपी नहीं बनाया जबकि अंजन ही नकली विमल पान मसाला फैक्ट्री का मालिक है। वहीं, बताया जा रहा है जिस मकान से पुलिस ने माल पकड़ा वह मकान अंजन के साथी सत्यम कुशवाह का है। सत्यम अंजन का ड्राइवर है। इसपर भी अभी तक रिपोर्ट नहीं हुई।
अंजन श्रीवास्तव वही आरोपी है जिसपर लसूड़िया थाने में पिछले हफ्ते धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। अंजन का नकली पान मसाला बनाने के साथ ही गाड़ियों का भी इल्लीगल काम करता था। एक गाड़ी को कई लोगों को ब्याज पर देकर उनके साथ दगाबाजी कर देता था। इस मामले में अंजन अभी तक फरार है।
एसीपी कार्यालय में भी चल रही अंजन की जांच
सूत्रों से जानकारी पता चली है कि अंजन श्रीवास्तव के गाड़ियों और नकली पान मसाला के अलावा और दूसरे गोरख धंधे है जिनपर एसीपी आजाद नगर और एसीपी संयोगितागंज में जांच चल रही है। दोनों एसीपी के पास अंजन की जमीन मामले में की गई धोखाधड़ी की शिकायत भी आई थी जिसकी अब जांच तेज हो गई है।
भरोसे की आड़ में लाखों की ठगी : पान मसाला कारोबारी ने किराए की कारें गिरवी रखकर हड़पे लाखों

