द पब्लिकेट। भारतीय अंगदान दिवस के मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में SOTTO(स्टेट ऑर्गन एण्ड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन) मध्यप्रदेश को “अंगदान और अंग प्रत्यारोपण में तेजी से उभरते राज्य” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश मे बड़ते अंगदान के चलते उसे अंगदान में उभरते राज्य के रूप में “बेस्ट इमर्जिग स्टेट” के पुरस्कार के लिए चुना गया।

इंदौर संसद शंकर लालवानी और SOOTO की इंदौर ब्रांच के डॉ. संजय दीक्षित ने मध्यप्रदेश की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड़ड़ा मध्य प्रदेश को पुरस्कृत करा।

लालवानी ने अंगदान मे मदद कर रही सभी सामाजिक संस्थाओं को अंगदान, नेत्रदान मे अपनी भागीदारी देने के कार्य के लिए नेत्र बैंक, मुस्कान ग्रुप ओर अन्य संस्थाओं का धन्यवाद किया।

मध्यप्रदेश मे अब तक ब्रैन डेड हो गए 60 लोगों के अंगदान हो चुके है, जिनसे 200 से अधिक लोगों को नई ज़िंदगी मिली है। मध्यप्रदेश मे हुए अंगदान से मिली हार्ट, लिवर,किडनी जैसे कई अंगों को ग्रीन कॉरीडोर बनाकर मुंबई, दिल्ली और दूसरे राज्यों मे पहुंचाया गया। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा अंगदान इंदौर में हुए है।

देश मे मध्यप्रदेश चोंथा ऐसा राज्य है जहा सबसे ज्यादा अंगदान होते है, इसी के साथ ही स्किन डोनेशन मे भी मध्यप्रदेश देश मे दूसरे नंबर पर हैं।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुल्क ने कहा की “अंगदान एक महान सेवा है, दान किया गया एक यंग किसी कए जीवन को नई उम्मेद और खुशियां दे सकता है”। उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारी और सभी जागरूक नागरिकों को अपने X प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 DJ Digital Venture