द पब्लिकेट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आदेश जारी करते हुए शनिवार देर रात कई राज्यों के नए राज्यपाल की घोषणा की है। आदेश मे देश के 9 राज्यों मे नए राज्यपाल (गवर्नर) की नियुक्ति की गई है।

6 राज्यों मे राज्यपाल को नियुक्त किया गया है जबकि 3 राज्यों के राज्यपाल के तबादले हुए है। राष्ट्रपति मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित का अपने पद से इस्तीफे को मंजूर कर लिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने देर रात आदेश जारी करके राजस्थान, झारखंड, पंजाब, छतीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों मे नए राज्यपाल की नियुक्ति की।

कौन कहाँ नियुक्त किया गया

लक्षमण प्रसाद आचार्या को आसाम का राज्यपाल बनाया गया और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी वही संभालेंगे। गुलाब चंद कटारिया का तबादला कर उन्हे पंजाब का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है, साथ ही चण्डीगड़ के प्रशासक के रूप मे भी कटारिया को और राज्यपाल के रूप मे रमन डेका को नियुक्त किया गया है। सीपी राधा कृष्णन का झारखंड से तबादला करके उन्हे महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और संतोष कुमार गंगवाल को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया। राजस्थान मे हरिभाऊ किशन राव बागड़े को राज्यपाल के रूप मे नियुक्त किया गया है। जिष्णुदेव वर्मा को तेलंगाना, ओम माथुर को सिक्किम, सिएच विजयशंकर को मेघालय की जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्यपाल नियुक्त किया गया। वही कैलाश नाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture