• आपसी लेन-देन के चलते विद्यार्थियों के साथ हो रहा खिलवाड़
  • किराया न देने पर शिक्षा संचालकों में विवाद

भव्य द्विवेदी, इंदौर। विद्यार्थियों की शिक्षा में विलंभ लाने का काम कौटिल्य एकेडमी और अरिहंत कॉलेज के संचालक कर रहे है। इनका आपसी लेन-देन है, जिसका खामियाजा कई-छात्र-छात्राएं भुगत रहे है। बताया जा रहा है कौटिल्य एकेडमी और अरिहंत कॉलेज एक स्थान पर है, जिसमें करीब आठ साल पहले कौटिल्य ने अरिहंत से किराय पर लिया था, लेकिन महीनों से किराया न देने की बात आज अरिहंत संचालक ने दरवाजे पर ताले लगा दिए। जिसके बाद कौटिल्य संचालक सिद्धांत जोशी विद्यार्थियों को लेकर थाने पहुंचे। थाने में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए है।

खंडवा नाके स्थित अरिहंत कॉलेज की बिल्डिंग में करीब आठ साल से कौटिल्य एकेडमी ने संचालित हो रहा है। यहां पर दो मल्टियों में एक कॉलेज और एक एकेडमी स्थित है। करीब 8 वर्षों से कौटिल्य एकेडमी है। बताया जा रहा है कौटिल्य एकेडमी संचालक सिद्धांत जोशी ने कुछ महीनों से अरिहंत कॉलेज के संचालक को मल्टी का किराया नहीं दिया था, जिसके चलते आज कॉलेज संचालक ने कौटिल्य के दरवाजे पर ताला लगा दिया। सुबह जब विद्यार्थियों का आना हुआ तो उन्होंने ताला देख संचालक से संपर्क किया। इसपर संचालक आए ओर कॉलेज संचालक से बात होने के बाद दोनों पक्ष भवरकुआं थाने पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की। उक्त दौरान दोनों ही पक्षों से छात्र संघ के नेता ओर भाजपा नेताओं के करीबी थाने पर मौजूद थे। वहीं, एकेडमी के विद्यार्थी भी थाने मौजूद रहे। थोड़ी देर तक मामला चलने के बाद सभी निकल गए। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि मामले को लेकर कौटिल्य एकेडमी के ग्रूप में प्रदर्शन की बात कही जा रही है। कल सुबह 11 बजे सभी विद्यार्थियों को मीटिंग के लिए कॉलेज कैंपस बुलाया गया है। यह भी बात सामने आ रही है की संचालक सिद्धांत जोशी प्रदर्शन का हवाला देकर कॉलेज के मलिक पर दबाव बना रहे है। मामले में भवरकुंआ थाना प्रभारी ने बताया की दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture