द पब्लिकेट, इंदौर। शहर में बीच बाजार होने वाली हत्या से लोग उभरे भी नहीं थे कि उससे पहले ही रात में एक और हत्या हो गई। शहर में एक दिन में दो हत्याओं से पुलिस की सख्ती पर सवाल खड़े होने लगे है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कल रात डॉक्टर की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कुंदन नगर की गली नंबर दो में रहने वाले मृतक डॉक्टर सुनील साहू अपने क्लिनिक में बैठे थे। रात करीब 10:45 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों के साथ एक युवक उपचार करवाने आया। उसने उपचार के बाद डॉक्टर सुनील को फीस दी। सुनील ने जैसे ही खुल्ले रुपए देने के लिए अपनी जेब में हाथ डाला तब बदमाश ने उसपर गोली तान कर रुपए मांगे और पिस्टल तान दी। सुनील कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाशों ने क्लिनिक के कंपाउंडर दीपक चौहान का फोन बंद करवाया, उसका मुंह दीवार की तरफ करवाया और भाग निकले। परिजनों ने बताया डॉक्टर सुनील साहू मूल रूप से गुना के रहने वाले थे। उसकी दो साल पहले वीआईपी परस्पर की रहने वाली सोनल से शादी हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture