• देर रात चल रही आफ्टर पार्टी में हुआ विवाद
  • कैबिनेट मंत्री के करीबी ने किया अपने साथियों के साथ मिलकर प्राणघातक हमला

द पब्लिकेट, इंदौर। शहर के जाने-माने मीडिया हाउस डिजियाना ग्रूप के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित उनके साथियों का पलासिया स्थित शेखर सेंट्रल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर बने डियाब्लो क्लब में आफ्टर पार्टी के दौरान कैबिनेट मंत्री के करीबी से विवाद हो गया। इसमें कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी ने डिजियाना ग्रूप के एमडी सहित उसके साथियों पर प्राणघातक हमला कर दिया। विवाद भयानक होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विवाद के बाद बिल्डिंग की एंट्री पर खून ही खून फैल गया था, जिसको शेखर सेंट्रल के कर्मचारियों ने साफ किया। विवाद की सूचना के बाद जोन-2 और जोन-3 के डीसीपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शहर के बीचो-बीच एक क्लब देर रात तक संचालित हो रहा था और पुलिस इससे नदारद रही। जिसके चलते कल देर रात पलासिया स्थित शेखर सेंट्रल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर बने डियाब्लो क्लब में आफ्टर पार्टी के दौरान करीब 1 बजे डिजियाना ग्रूप के मैनेजिंग डायरेक्टर तेजिंदर सिंह सहित उनके साथी सक्षम राठौर और दिलीप पुरोहित पर विवाद के दौरान प्राणघातक हमला हो गया। बताया जा रहा है क्लब में तेजिंदर अपने साथी सक्षम राठौर और दिलीप पुरोहित सहित अन्य लोगों के साथ आए थे। वहीं, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का करीबी यश सिलावट भी अपनी युवती दोस्त के साथ मौजूद था। पार्टी के दौरान तेजिंदर और यश की किसी बात पर बहस हो गई, इसपर दोनों के बीच कुछ देर तक कहा-सुनी हो गई और जब हाथापाई भी तो विवाद होता देख आस-पास के लोगों ने विवाद को शांत करवा कर बाउंसर्स को बोलकर यश को बाहर कर दिया। इससे गुस्साए यश ने अपने साथियों को कॉल कर क्लब की बिल्डिंग के नीचे बुला लिया। पार्टी खत्म होने के बाद सक्षम और दिलीप जैसे ही नीचे आए, इतने में यश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है यश और उसके साथी हथियारों से लेस थे, जिन्होंने पहले हाथ मुक्कों से मारा और बाद में चाकुओं से भी वार किए। विवाद के दौरान सक्षम और दिलीप ने पार्किंग में भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उनपर प्राणघातक हमला कर दिया। विवाद की सूचना पर जैसे ही तेजिंदर नीचे आए तो उनके साथ भी जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद यश सहित उसके साथी भाग निकले। विवाद के बाद बिल्डिंग में खून-खून हो गया था जिसे बिल्डिंग के कर्मचारियों ने साफ किया। वहीं, घायलों को उनके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। हमले में सक्षम को पैर में गहरी चोट आई है। एक बदमाश ने दिलीप को सिर पर पत्थर के ब्लॉक से मारा जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। तेजिंदर को भी हाथ और सिर में चोट आई है। बता दें, यह आफ्टर पार्टी तुषार और क्षितिज नाम के व्यक्ति ने करवाई थी।

विवाद के बाद जोन-2 के डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा, जोन-3 के डीसीपी पंकज पांडे सहित अन्य अधिकारी  क्लब पहुंचे जिन्होंने घटना स्थल की जांच की और क्लब के सीसीटीवी खंगाले। उधर अस्पताल में एसीपी तुषार सिंह भी मौजूद थे।

मामले में संयोगितागंज एसीपी तुषार सिंह ने बताया क्लब में पार्टी के दौरान विवाद हुआ है, इसमें एक आरोपी यश सिलावट का नाम सामने आया है। पुलिस ने यश सहित अन्य के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture