द पब्लिकेट, इंदौर। राजेंद्र नगर में हुई डॉक्टर की हत्या में मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की छानबीन कर रही है। पुलिस को जानकारी लगी है कि बदमाशों ने क्लिनिक में आने से पहले डॉक्टर को एक मजदूर के नंबर से कॉल कर अपॉइंटमेट लिया था। 

कुंदन नगर की गली नंबर दो में रहने वाले डॉक्टर सुनील साहू की शुक्रवार रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों में गोली मारकर हत्या की थी। सुनील की दो साल पहले सलोनी से शादी हुई थी। मामले में पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने क्लिनिक में आने से पहले किसी मजदूर से फोन लेकर डॉक्टर सुनील को कॉल कर अपॉइंटमेंट लिया था। इसके बाद बदमाश सफेद कलर की एक्सयूवी कार लेकर क्लिनिक आए थे। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी देख रही है जिसमें आरोपी गोली मारने के बाद वीआईपी परस्पर नगर, विदुर नगर, विज्ञान नगर की गलियों में गाड़ी घुमा रहे थे। इससे जांच प्रेम प्रसंग की ओर मुड़ गई है। पुलिस को आरोपियों को पकड़ने ग्वालियर, गुना और शिवपुरी भी गई है। 

शव देख पिता का रो-रो कर हुआ बुरा हाल 

डॉ. सुनील साहू के पिता जगदीश प्रसाद साहू ने कहा, ‘मेरा एक ही बेटा था। उसे भी भगवान ने उठा लिया। आगे-पीछे अब कुछ भी नहीं बचा। बेटा तीन-चार साल से इंदौर में रह रहा था। दो बेटियां हैं। छोटी बेटी का रिश्ता तय हो गया है। अप्रैल में उसकी शादी करने वाले हैं। इसकी ही तैयारी कर रहे थे। मैं मिर्च का छोटा व्यवसाय करता हूं। बड़ी मेहनत कर बेटे को पढ़ा-लिखाकर डॉक्टर बनाया था। आज वह दूर हो गया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 DJ Digital Venture