कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। वह यात्रा मेंराहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों नेकहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।

आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है. ऐसी खबर है कि भारतजोड़ो यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है.

राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी. यात्रा को सुबह 10 बजे  जालंधर के गोराया में पहुंचनाथा, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता. उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे  फगवाड़ा के बसस्टेशन के पास रुकती. आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था.

Copyright © 2025 DJ Digital Venture